Jalandhar में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन:  कई इलाकों में पुलिस की दबिश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Mar, 2026 05:49 PM

major action against drugs in jalandhar police raids in many areas

नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत देहात पुलिस द्वारा संदिग्ध इलाकों में कासो ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान एसएसपी हरविंदर विर्क सहित अन्य पुलिस अधिकारी और 300 कर्मी तैनात रहे।

जालंधर: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत देहात पुलिस द्वारा संदिग्ध इलाकों में कासो ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान एसएसपी हरविंदर विर्क सहित अन्य पुलिस अधिकारी और 300 कर्मी तैनात रहे। एसएसपी विर्क ने बताया कि कासो ऑपरेशन डीएसपी (डिटेक्टिव) इंदरजीत सिंह, डीएसपी सुखपाल सिंह सब डिवीज़न शाहकोट और डीएसपी ओंकार सिंह सब डिवीज़न नकोदर की सुपरविज़न में चलाया गया। एसएसपी ने कहा कि सर्च ऑपरेश ने में उन संदिग्ध इलाकों में स्पेशल चेकिंग की गई, ड्रग्स को लेकर अधिक मामले सामने आ रहे थे।

एसएसपी ने बताया कि सर्च दौरान उनकी टीम ने रावण दी माला, मेहतपुर और धर्मे दियां छन्ना जैसे इलाकों में कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन के दौरान 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गईं। इसी के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 74 नशीली गोलियां बरामद की गईं और जांच के लिए 10-12 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

एसएसपी ने कहा कि इस ऑपरेशन का मुख्य मकसद ड्रग्स के गलत इस्तेमाल में शामिल लोगों की पहचान करना और नशा मुक्ति केंद्रों के ज़रिए उनका इलाज कराना है, ताकि वे समाज में फिर से शामिल हो सकें। एसएसपी विर्क ने कहा कि ऐसे ऑपरेशन जनता और पुलिस के बीच भरोसा मजबूत करने और समाज में ड्रग्स के खिलाफ मिलकर लड़ने में मदद करते हैं। ड्रग ओवरडोज से हुई मौतों की हालिया घटनाओं को देखते हुए, सीनियर अधिकारी खुद इलाकों का दौरा कर रहे हैं और ऑपरेशन पर करीब से नज़र रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर ग्रामीण पुलिस जिले में नशे की समस्या को रोकने के लिए आने वाले दिनों में भी ऐसे एंटी-ड्रग ऑपरेशन रेगुलर चलाती रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!