Ludhiana के Ouzo Restaurant पर पुलिस का Action, पढ़ें पूरा मामला

Edited By Vatika,Updated: 20 Apr, 2026 03:29 PM

ludhiana ouzo restaurant

शहर के सबसे पॉश इलाके सराभा नगर में देर रात तक ऊंची आवाज में म्यूजिक बजाकर लोगों की

लुधियाना (राज): शहर के सबसे पॉश इलाके सराभा नगर में देर रात तक ऊंची आवाज में म्यूजिक बजाकर लोगों की नींद हराम करने वाले रेस्टोरेंट मालिकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सराभा नगर स्थित 'ओउजो रेस्टोरेंट' (Ouzo Restaurant) के खिलाफ पुलिस ने मोहल्ला निवासियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। 

बीमार व्यक्तियों को करना पड़ रहा था परेशानी का सामना 
शिकायतकर्ता त्रिपता डालमिया , सराभा नगर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि फिरोजपुर रोड स्थित ओउजो रेस्टोरेंट की मैनेजमेंट द्वारा देर रात तक बेहद ऊंची आवाज में संगीत बजाया जाता है। रिहायशी इलाका होने के कारण इस शोर से आसपास के घरों में रहने वाले बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

मनमानी से बाज नहीं आ रहा था रेस्टोरेंट प्रबंधन
शिकायतकर्ता का कहना है कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद रेस्टोरेंट प्रबंधन अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा था। पुलिस के मुताबिक, ध्वनि प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन करने और पब्लिक न्यूसेंस पैदा करने के मामले में यह केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि व्यापार की आड़ में आम जनता की शांति भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। फिलहाल पुलिस मैनेजमेंट के जिम्मेदारों को तलब कर आगे की तफ्तीश में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!