नगर निगम में फर्जी डिग्री वाला बिल्डिंग इंस्पैक्टर चर्चा में, पढ़ें पूरा मामला

Edited By Urmila,Updated: 01 Jun, 2026 01:43 PM

ludhiana municipal corporation building inspector

गर निगम में झोलाछाप ए.टी.पी. की छुट्टी होने के बाद अब फर्जी डिग्री वाला बिल्डिंग इंस्पैक्टर चर्चा में है।

लुधियाना (हितेश): नगर निगम में झोलाछाप ए.टी.पी. की छुट्टी होने के बाद अब फर्जी डिग्री वाला बिल्डिंग इंस्पैक्टर चर्चा में है। इस मामले का खुलासा कांग्रेस पार्षद अरुण शर्मा ने फेसबुक लाइव के जरिए किया है जिसके मुताबिक शहर में कहीं भी बिल्डिंग बनाने वालों से नगर निगम के अधिकारियों द्वारा मोटी रिश्वत ली जा रही है और जो लोग सैटिंग नहीं करते, उनकी बिल्डिंग की शिकायत भी यही मुलाजिम करवा देते हैं।

इस खेल को चला रहे झोलाछाप ए.टी.पी. की छुट्टी कमिश्नर द्वारा चार्ज संभालने के कुछ देर बाद ही कर दी गई थी जिसमें से लक्की सियासी सिफारिश के दम पर दोबारा जोन-ए में आ गया है और हलका उत्तरी के एरिया का चार्ज भी हासिल कर लिया है जहां पहले बन रही अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर तत्कालीन कमिश्नर आदित्य द्वारा काफी देर तक लक्की से चार्ज वापस ले लिया गया था।

पार्षद ने सवाल खड़ा किया है कि ऐसी भी क्या मजबूरी है कि लक्की के बिना बिल्डिंग ब्रांच का काम नहीं चल सकता या फिर वह पहले से बनाई गई अवैध बिल्डिंगों को सरंक्षण देने के लिए आया है। अरुण ने कमिश्नर से लक्की की नियुक्ति की जांच करवाने की मांग की है, क्योंकि वह पंप आप्रेटर भर्ती होने के बाद एक के बाद एक करके क्लर्क से इंस्पैक्टर कैसे बन गया है।

जनरल हाऊस की मीटिंग में उठाया जाएगा रसीद बुक गुम होने का मामला

पार्षद के मुताबिक क्लर्क रहते हुए लक्की पर ओ. एंड एम. ब्रांच की रसीद बुक गुम होने का आरोप लगा था लेकिन यह मामला बिना किसी कार्रवाई के दबा लिया गया जिसके मद्देनजर जनरल हाऊस की मीटिंग में मुद्दा उठाया जाएगा कि रसीद बुक गुम होने को लेकर की गई जांच की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए, क्योंकि यह खुलासा कैग की जांच के दौरान हुआ था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!