Ludhiana के सिविल अस्पताल के बाहर सरेआम चली गोलियां, दहशत का माहौल

Edited By Vatika,Updated: 21 Apr, 2026 09:07 AM

firing in ludhiana

शहर के जवाहर नगर कैंप में एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम और दहशत में बद

लुधियाना (राज): शहर के जवाहर नगर कैंप में एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम और दहशत में बदल गईं, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो गुटों के बीच शुरू हुई तकरार अस्पताल की दहलीज तक जा पहुंची और वहां सरेआम हुई फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा उठा। इस खूनी संघर्ष में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे नाजुक हालत में दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (DMC) में भर्ती करवाया गया है।

पहले में शादी के जश्न में खूनी झड़प
जानकारी के मुताबिक, जवाहर नगर कैंप में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान सूरज भाटी और धर्मेंद्र के गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस झड़प के बाद दोनों पक्ष अपनी-अपनी एमएलआर (मेडिकल रिपोर्ट) कटवाने और इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन किसे पता था कि अस्पताल का शांत परिसर अखाड़े में तब्दील होने वाला है। अस्पताल पहुंचते ही दोनों पक्षों का एक बार फिर आमना-सामना हो गया। पुरानी रंजिश और गुस्से में आग बबूला सूरज भाटी ने आव देखा न ताव और अपनी पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर ने एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए, जिससे अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई। इस अंधाधुंध फायरिंग के दौरान एक गोली सीधे धर्मेंद्र की जांघ में जा लगी और वह वहीं खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। 

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने तुरंत घायल धर्मेंद्र को अस्पताल पहुंचाया और इलाके में नाकेबंदी कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपी और उसके साथियों को सलाखों के पीछे धकेला जाएगा। फिलहाल, इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!