Edited By Kamini,Updated: 03 May, 2026 01:22 PM

जेलों में आए दिन संदिग्ध सामान मिलने के मामले सामने आते रहते हैं।
लुधियाना (स्याल) : जेलों में आए दिन संदिग्ध सामान मिलने के मामले सामने आते रहते हैं। इसी बीच एक व्यक्ति को CRPF टीम ने काबू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ताजपुर रोड की सैंट्रल जेल में फैंका करते समय एक व्यक्ति को CRPF टीम ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच अधिकारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि उक्त मामला जेल के सहायक सुपरीटेंडैंट मेला सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोपी लवदीप सिंह पुत्र लाड़ी सिंह गांव हलवारा का रहने वाला है, जिससे तलाशी के दौरान 4 चार्जर, 1 हेडफोन सेट व 140 ग्राम तंबाकू बरामद किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here