Ludhiana में एक्टिव हुआ स्वास्थ्य विभाग, 1500 किलो नकली देसी घी बरामद!

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Apr, 2026 09:52 PM

1 500 kg of fake desi ghee seized in ludhiana

स्वास्थ्य विभाग के फूड विंग में मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा गिल चौक के पास एक दुकान पर अचानक छापेमारी कर लगभग 1,500 किलो संदिग्ध देसी घी बरामद किया, जिसे खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते हुए संग्रहित और वितरित किया जा...

लुधियाना  (सहगल): स्वास्थ्य विभाग के फूड विंग में मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा गिल चौक के पास एक दुकान पर अचानक छापेमारी कर लगभग 1,500 किलो संदिग्ध देसी घी बरामद किया, जिसे खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते हुए संग्रहित और वितरित किया जा रहा था। घी के स्टॉक को जप्त कर इसके चार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजें है।

निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल चार सैंपल प्रयोगशाला जांच के लिए भरे। इनमें दो सैंपल देसी घी के, एक सैंपल स्किम्ड मिल्क का जो एक्सपायर पाया गया, और एक सैंपल मल्टी-सोर्स खाद्य तेल का शामिल है। मौके पर यह भी पाया गया कि कुछ उत्पाद वर्ष 2024 में ही एक्सपायर हो चुके थे, फिर भी उन्हें वितरण के लिए रखा गया था।

यह छापेमारी करने वालों में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष चावला, फूड सेफ्टी अधिकारी योगेश गोयल और जतिंदर विरक शामिल थे।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष चावला ने कहा, “जब्त सामग्री और लिए गए सैंपलों की पूरी तरह जांच की जाएगी। लैब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और इस प्रकार की गतिविधियों को रोकने के लिए निरंतर निगरानी जारी रखी जाएगी।” उन्होंने लोगों से अपील की की कहानी पर भी मिलावट खोरी और घटिया खाद्य पदार्थों के निर्माण में बिक्री का पता चले तो तुरंत उन्हें सूचित करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!