नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा हादसा टला, निर्माण सामग्री पर चढ़ा ट्रक

Edited By Vatika,Updated: 08 May, 2026 10:44 AM

national highway accident

देर रात नेशनल हाईवे-44 पर चल रहे निर्माण कार्य के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

लुधियाना ( गणेश / सचिन ): देर रात नेशनल हाईवे-44 पर चल रहे निर्माण कार्य के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार एक ट्रक चालक ने सड़क पर पड़े निर्माण सामग्री (मलबे) के ऊपर ही अपना ट्रक चढ़ा दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

हाईवे पर नहीं लगा था कोई चेतावनी बोर्ड
मौके पर मौजूद लोगों द्वारा जब ट्रक चालक से बातचीत की गई तो उसने बताया कि हाईवे पर आगे निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन वहां किसी प्रकार का स्पष्ट चेतावनी बोर्ड या संकेत नहीं लगाया गया था। चालक ने कहा कि जब वह अपने ट्रक के साथ आगे बढ़ रहा था तो उसके साथ एक और ट्रक भी चल रहा था। ट्रक चालक के अनुसार अगर वह अचानक साइड मारता तो दूसरे ट्रक को भी नुकसान पहुंच सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। 

इसी कारण उसने ट्रक को सीधे सड़क पर पड़े मलबे के ऊपर चढ़ा दिया। चालक ने बताया कि ट्रक पूरी तरह उसके नियंत्रण में था और वह हिमाचल प्रदेश की तरफ से आ रहा था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही मौजूद मिला और पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। वहीं लोगों ने मांग की है कि जहां-जहां निर्माण कार्य चल रहा है वहां उचित संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर और सुरक्षा इंतजाम लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!