वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार के साथ खौफनाक हादसा, पलभर में उजड़ी खुशियां

Edited By Kalash,Updated: 17 Jun, 2026 10:36 AM

family returning from vaishno devi accident death injured

माता वैष्णो देवी के दर्शन कर खुशियों के साथ घर लौट रहे एक हंसते-खेलते परिवार को क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है।

लुधियाना (राज): माता वैष्णो देवी के दर्शन कर खुशियों के साथ घर लौट रहे एक हंसते-खेलते परिवार को क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। साहनेवाल इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन चालक की घोर लापरवाही के कारण हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑल्टो कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक अपने वाहन समेत मौके से भागने में कामयाब रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के मोहल्ला पट्टीवाला कठ निवासी रजनीश शर्मा ने बताया कि उनके बुआ का बेटा नरेंद्र कुमार (46), जो कि आदर्श नगर हरिद्वार रोड (देहरादून) का रहने वाला था और एक प्राइवेट नौकरी करता था। नरेंद्र अपनी पत्नी रितेश, बेटे यश कुमार और बेटी रिया कुमारी के साथ ऑल्टो कार में सवार होकर माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गया था। 16 जून की सुबह करीब 4:30 बजे जब उनका परिवार दर्शन करके वापस अपने घर लौट रहा था, तो जैसे ही उनकी कार साहनेवाल स्थित गुरुद्वारा रेरू साहिब के सामने पहुंची, तो आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से अचानक बीच सड़क पर ही ब्रेक लगा दिए। अचानक लगी ब्रेक के कारण पीछे आ रही तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित हो गई और सीधे आगे चल रहे वाहन के पिछले हिस्से से जा टकराई। 

इस जोरदार भिड़ंत में कार सवार चारों लोग बुरी तरह अंदर ही फंस गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया। नरेंद्र कुमार के सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल चंडीगढ़ ले जाया गया, लेकिन जख्मों के ताव न सहते हुए नरेंद्र कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी और दोनों बच्चों का इलाज जारी है।

इस दुखद घटना के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायतकर्ता रजनीश शर्मा के बयानों के आधार पर फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 106, 125(ए), 125(बी) और 324(4) के तहत गंभीर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाईवे और आसपास के ढाबों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपी के वाहन के नंबर का सुराग लगाकर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!