Ludhiana में हिट एंड रन: काम से घर लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौ+त!

Edited By Vatika,Updated: 10 Jun, 2026 08:16 AM

ludhiana hit and run case

महानगर के ताजपुर रोड इलाके में रफ्तार के कहर ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़

लुधियाना (राज): महानगर के ताजपुर रोड इलाके में रफ्तार के कहर ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। यहां घंटा घर के पास स्थित एक ढाबे पर काम करने वाले एक बुजुर्ग को किसी अज्ञात वाहन चालक ने अपनी चपेट में ले लिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया
टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक हादसे के बाद अपने वाहन समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी लक्षमी देवी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर-इरादतन हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयानों में लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनके पति रमेश कुमार थापा घंटा घर चौक स्थित 'लार्क ढाबा' (Lark Dhaba) में काम करते थे। बीती रात 9 जून  को वह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी खत्म करके काले रंग की एक्टिवा पर सवार होकर अपने घर 'खासी कलां' लौट रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!