Ludhiana में बुजुर्ग Couple का हत्यारा निकला करीबी रिश्तेदार, सुलझा Double Murder मिस्ट्री का केस

Edited By Kamini,Updated: 01 Jun, 2026 03:55 PM

ludhiana double murder mystery solved

महानगर के शिमलापुरी इलाके में हुए दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड (Double Murder) की गुत्थी को लुधियाना पुलिस ने सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को बेनकाब कर दिया है।

लुधियाना (राज): महानगर के शिमलापुरी इलाके में हुए दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड (Double Murder) की गुत्थी को लुधियाना पुलिस ने सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को बेनकाब कर दिया है। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की कड़ियों को जोड़ते हुए मुख्य आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। बुजुर्ग दंपत्ति के सिर पर वार कर उन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाला कोई और नहीं, बल्कि उनके खून का रिश्ता यानी कि उनका भतीजा ही निकला। इस कलयुगी भतीजे ने चंद रुपयों के लालच में अपने ही ताया-ताई हत्या कर दी।

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा आज एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस खूनी खेल का पूरा आधिकारिक खुलासा किया है। कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी भतीजा पिछले काफी समय से भारी आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था और उस पर कई लोगों का मोटा कर्ज चढ़ा हुआ था। लेनदारों के दबाव और पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए उसने अपने ही बुजुर्ग और बेबस ताया-ताई को निशाना बनाने की खौफनाक साजिश रची। चूंकि आरोपी परिवार का बेहद नजदीकी और जानकार था, इसलिए उसे घर के चप्पे-चप्पे और वहां मौजूद नकदी व कीमती सामान की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर वह घर में दाखिल हुआ और बुजुर्ग दंपत्ति के सिर पर भारी चीज से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया।

पुलिस का कहना है कि बाकी मामले की जांच चल रही है उसका साथ देने वाले आरोपी को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि इस खौफनाक वारदात का पता तब चला था जब शनिवार की सुबह करीब 10:40 बजे मृतकों की बेटी का फोन आया। जब बार-बार घंटी बजने के बावजूद माता-पिता ने फोन नहीं उठाया, तो घबराई बेटी ने अन्य परिजनों को घर जाकर देखने को कहा। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों बुजुर्गों के लहुलूहान शव बेड के पास पड़े हुए थे।

इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती था, लेकिन पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के कड़े निर्देशों पर काम कर रही तफ्तीशी टीमों ने दिन-रात एक कर दिया। मामले को सुलझाने में पुलिस के ह्यूमन इंटेलिजेंस नेटवर्क और इलाके में लगे तीसरी आंख यानी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज ने बेहद अहम भूमिका निभाई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की संदिग्ध मूवमेंट कैद होने और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर 24 घंटे के अंदर-अंदर मुख्य आरोपी भतीजे को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार और लूटी गई रकम बरामद की जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!