लुधियाना में बीच सड़क 16 साल के युवक को घेरकर बदमाशों ने उतारा मौ+त के घाट,

Edited By Vatika,Updated: 25 May, 2026 10:35 AM

murder in ludhiana

यहां एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

लुधियाना(राज): यहां एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक महज 16 साल के किशोर साहिल की कुछ बेखौफ बदमाशों ने बीच सड़क पर बेरहमी से हत्या कर दी। खून के इस नंगे नाच के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक साहिल अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सब्जी लेने निकला था, लेकिन किसे पता था कि रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है। थाना सदर की पुलिस ने इस खौफनाक मामले में 3 दिन की गहन तफ्तीश के बाद 4 युवकों को नामजद कर और करीब 10 से 12 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना 21 मई की बताई जा रही 
यह पूरी खूनी वारदात बीती 21 मई की है। करनैल सिंह नगर के रहने वाले संजीत सिंह ने  पुलिस को बताया कि उनका बेटा साहिल अपनी मौसी के बेटे पंकज के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सब्जी लेने जा रहा था। जैसे ही दोनों फुल्लांवाला स्टेडियम के पास स्थित सेवा केंद्र के नजदीक पहुंचे, तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें जबरन रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख साहिल ने जान बचाने की खातिर मोटरसाइकिल से उतरकर भागने की कोशिश की, लेकिन दरिंदगी पर उतारू बदमाशों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद हमलावरों ने बिना सोचे-समझे साहिल पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। बदमाशों ने उसके सिर और पूरे शरीर पर इतने गहरे घाव दिए कि वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

10-12 अज्ञात युवकों के खिलाफ कत्ल का संगीन मामला दर्ज 
इसके बाद गंभीर रूप से जख्मी साहिल को तुरंत फिरोजपुर रोड स्थित मेडीवेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि इलाज के दौरान जिंदगी और मौत की इस जंग में साहिल की सांसें टूट गईं और उसने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद हरकत में आई थाना सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने देव कॉलोनी की गली नंबर 6 के रहने वाले परम, गौतम, बच्चू और हैबोवाल के रहने वाले नन्नी समेत 10-12 अज्ञात युवकों के खिलाफ कत्ल का संगीन मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि फरार कातिलों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!