Ludhiana में बंद घर से Couple के शव बरामद, बदबू आने पर खुला खौफनाक राज, फैली सनसनी

Edited By Vatika,Updated: 30 May, 2026 04:55 PM

ludhiana couple dead body found

घर के अंदर से उठ रही असहनीय बदबू के कारण आस-पास के पड़ोसियों को किसी अनहोनी ..

लुधियाना(राज): महानगर के थाना शिमलापुरी के अंतर्गत आते जनता नगर इलाके में उस समय भारी सनसनी फैल गई, जब एक बंद मकान के भीतर से संदिग्ध अवस्था में बुजुर्ग पति-पत्नी की लाशें बरामद हुईं। 

अंदर का मंजर देखकर हर कोई दंग
घर के अंदर से उठ रही असहनीय बदबू के कारण आस-पास के पड़ोसियों को किसी अनहोनी का शक हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब घर का मुख्य दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का मंजर देखकर हर कोई दंग रह गया। कमरे के भीतर बुजुर्ग दंपति मृत अवस्था में पड़े हुए थे। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी हरमीत कौर के रूप में हुई है। बंद मकान से बुजुर्ग दंपति की लाशें मिलने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। 

फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल को किया सील
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, स्थानीय थाना प्रभारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की विशेष टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल को सील करके वहां से उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट्स) और अन्य जरूरी वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। शुरुआती जांच में दोनों बुजुर्गों की मौत के असल कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, जिससे मामला और भी पेचीदा हो गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है।

दो दिन पहले घूमते-फिरते दिखे थे दोनों
इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे मोहल्ले में खौफ का माहौल है। आस-पास के लोगों ने बताया कि कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी हरमीत कौर बेहद मिलनसार स्वभाव के थे और उन्हें महज दो दिन पहले तक गली में सामान्य रूप से घूमते-फिरते और लोगों से बातचीत करते देखा गया था। उस समय तक दोनों बिल्कुल भले-चंगे और ठीक-ठाक थे। शुक्रवार और शनिवार को जब दोनों में से कोई भी बुजुर्ग घर से बाहर नहीं निकला और न ही खिड़की-दरवाजे खुले, तो पड़ोसियों ने सोचा कि शायद उम्र के तकाजे या ढलती तबीयत के कारण वे घर के भीतर ही आराम कर रहे होंगे। लेकिन शनिवार दोपहर को जब घर से अचानक तेज बदबू आने लगी, तो लोगों का शक यकीन में बदल गया। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलेगा राज 
वहीं, बुजुर्ग दंपति की मौत स्वाभाविक है, किसी बीमारी के कारण हुई है या फिर इसके पीछे कोई गहरी आपराधिक साजिश है, पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से तफ्तीश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस की टीमें वारदात वाले घर के आस-पास की गलियों और मुख्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाल रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि पिछले दो दिनों के भीतर घर में किसी बाहरी व्यक्ति का आना-जाना तो नहीं हुआ था। इसके साथ ही मृतकों के रिश्तेदारों से भी संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!