राज्यपाल के काफिले के साथ सड़क हादसा, 2 घायल

Edited By Urmila,Updated: 23 Jun, 2026 10:23 AM

road accident involving the governor convoy

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के काफिले के साथ सोमवार सुबह एक हादसा हो गया। चंडीगढ़ से लुधियाना जा रहे राज्यपाल के काफिले में एक इनोवा कार घुस गई।

समराला (गर्ग): पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के काफिले के साथ सोमवार सुबह एक हादसा हो गया। चंडीगढ़ से लुधियाना जा रहे राज्यपाल के काफिले में एक इनोवा कार घुस गई, जिसके बाद पीछे से आ रही एम्बुलैंस की कार से टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का काफिला चंडीगढ़ से लुधियाना की ओर जा रहा था। जब काफिला समराला के नजदीक घुलाल टोल प्लाजा पर वी.आई.पी. लेन से गुजर रहा था, तभी अचानक एक इनोवा कार काफिले में घुस गई। इसी दौरान काफिले में जा रही सरकारी एम्बुलैंस इनोवा से जा टकराई।

हादसे में एम्बुलैंस में सवार एमरजैंसी मैडीकल टैक्नीशियन (ई.एम.टी.) गुरजंट सिंह निवासी तरनतारन तथा इनोवा कार में सवार गुरजीत कौर निवासी लुधियाना घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल समराला भेजा।

घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनोवा कार काफिले की वी.आई.पी. लेन में कैसे पहुंची और हादसे के पीछे क्या कारण रहे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में राज्यपाल के काफिले में शामिल किसी वाहन को गंभीर नुक्सान नहीं पहुंचा और न ही किसी वी.आई.पी. को कोई चोट आई। पुलिस टोल प्लाजा पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!