14 वर्षीय दिव्यांग बच्चे से कुकर्म के बाद हत्या, Punjab के सीरियल रेपिस्ट की दिल दहला देने वाली कहानी, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By Kalash,Updated: 10 Jun, 2026 04:33 PM

punjab rape accused shocking case

लुधियाना से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे पढ़ कर सभी के रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

लुधियाना (गणेश) : लुधियाना से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे पढ़ कर सभी के रौंगटे खड़े हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार लुधियाना पुलिस ने 14 वर्षीय दिव्यांग बच्चे से कुकर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी सीरियल रेपिस्ट है जो महिलाओं और बच्चों को अपना शिकार बनाता था। 

बता दें कि करीब एक महीने पहले 6 मई को 14 वर्षीय दिव्यांग बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था और बाद में उसका शव एक छप्पड़ से बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस द्वारा हत्या और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था और बाद में मामले में  पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं थी। करीब एक महीने चली जांच के बाद पुलिस ने अब आरोपी को संगरूर जिले के भवानीगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहली बार नहीं इससे पहले भी ऐसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। वह बड़ी उम्र की महिलाओं और बच्चों से रेप करता था। इससे पहले उसने 59 साल की महिला से रेप किया था जब वह 22 साल की उम्र का था। 

PunjabKesari

इस मामले में आरोपी को 6 साल की सजा हुई थी। इसके बाद भी वह नहीं सुधरा और अब आरोपी नाबालिग से कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। जेल से आने के बाद भी जब आरोपी सुधरा नहीं था तो उसके परिवार ने उसे बेदखल कर दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!