Ludhiana में पब्लिक ने ‘लुटेरा’ समझकर बेगुनाह युवकों को बेरहमी से पीटा, अब हमलावरों पर पुलिस की कार्रवाई

Edited By Vatika,Updated: 09 May, 2026 09:32 AM

the public brutally beat innocent youths mistaking them for robbers

शहर के दुगरी इलाके में भीड़ तंत्र का खौफनाक चेहरा सामने आया है। जिस जनता को कानून की रक्षा करनी चाहिए थी

लुधियाना (राज): शहर के दुगरी इलाके में भीड़ तंत्र का खौफनाक चेहरा सामने आया है। जिस जनता को कानून की रक्षा करनी चाहिए थी, उसी ने शक के आधार पर बेगुनाह युवकों को कानून हाथ में लेकर मारपीट कर दी। लुधियाना पुलिस ने मामले में बड़ा यू-टर्न लेते हुए उन युवकों को बेगुनाह पाया है जिन्हें भीड़ ने लुटेरा बताकर पीटा था, और अब पुलिस ने मारपीट करने वाले कथित 'इंसाफ पसंद' लोगों के खिलाफ ही मामला दर्ज कर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

घटनाक्रम के अनुसार, 7 मई की रात रेलवे क्रॉसिंग के पास बने नए पुल पर उस समय हड़कंप मच गया जब करीब 35-40 लोगों की उग्र भीड़ ने कुछ युवकों को घेर लिया। भीड़ ने इन युवकों पर लुटेरा होने का ठप्पा लगाया और बिना कुछ सोचे-समझे उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान न केवल युवकों को बुरी तरह पिटाई की गई, बल्कि उनके वाहनों की भी जमकर तोड़फोड़ की गई। हद तो तब हो गई जब लोग पीड़ितों को 'लुटेरा' बताते हुए थाने ले आया। जब थाना दुगरी की पुलिस ने मामले की गहराई से तफ्तीश की, तो सच्चाई कुछ और ही निकली। जांच में सामने आया कि ये युवक कोई अपराधी नहीं, बल्कि अपने दोस्त की मदद के लिए वहां पहुंचे थे, जिसकी बाइक का तेल खत्म हो गया था। पुलिस ने पाया कि भीड़ ने महज गलतफहमी और आवेश में आकर बेगुनाहों पर हमला किया।

सच्चाई सामने आते ही पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए पीड़ितों की शिकायत पर मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मनजीत सिंह, गुन्ना सिंह, भूपिंदर वर्मा, मनजोत सिंह, मनवीर सिंह और कृष्णा मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और वीडियो फुटेज के आधार पर बाकी हमलावरों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!