Edited By Kalash,Updated: 09 May, 2026 10:49 AM

पुलिस ने चार युवकों को एक पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन व 10 किलो चूरा-पोस्त सहित गिरफ्तार किया है।
फिल्लौर (भाखड़ी): पुलिस ने चार युवकों को एक पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन व 10 किलो चूरा-पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चारों युवक लुधियाना में एक व्यक्ति को मारने की पिस्टल से कोशिश कर चुके हैं जिसमें वह नाकामयाब हो गए जिसको मारने की उन्होंने सुपारी ली हुई थी।
पंजाब में पिछले एक वर्ष से जो भी बड़ी वारदातें हो रही हैं जिसमें लोगों को सुपारी लेकर मौत के घाट उतारने या फिर बड़े व्यापारी के घर या दुकान के बाहर जाकर सरेआम फिल्मी स्टोरी जैसी दिखने वाली वारदात को अंजाम देकर गोलियां चलाने वाले लड़के ज्यादातर 19 से 21 वर्ष युवा अवस्था में पांव रखने वाले पाए जा रहे हैं।
सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि पंजाब के ज्यादातर नौजवान अपने उज्ज्वल भविष्य के चक्कर में विदेशों में पहुंच चुके हैं। पंजाब सरकार खुद बोल रही है कि हम उन्हें वापस पंजाब लाकर रोजगार देंगे। जो युवक पंजाब में बचे हैं वह या तो नशे की चपेट में आ चुके हैं और ज्यादातर युवा अवस्था में पांव रखते ही गैंगस्टरों से प्रभावित होकर उनके गिरोह में मिल कर बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
आज भी जब फिल्लौर के नजदीकी गांव बिलगा की पुलिस पकड़े गए चार युवकों को अदालत में पेश करने आई तो चारों पत्रकारों का कैमरा देख खुलेआम चिल्ला कर बोल रहे थे हम 2 महीने में बाहर आ जाएंगे। जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि आप पिस्टल कहां से लेकर आए हो तो उन्होंने कैमरे के सामने बोला- इसका इस्तेमाल लुधियाना में किसी को मारने के लिए करना था। उनके चेहरों पर कोई पुलिस का खौफ नहीं था।
दूसरी तरफ सब डिवीजन फिल्लौर के डी.एस.पी. भरत मसीह ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों अलादिल भोला पुत्र ताज मोहम्मद निवासी गांव गुमटाला बिलगा, अनुज कुमार पुत्र अरुण शाह निवासी गांव भामियां थाना जमालपुर लुधियाना, रिशव मिश्रा पुत्र रतन मिश्रा निवासी गियापुरा, लुधियाना, रितिक नानू पुत्र मनोज कुमार निवासी चीमा चौक लुधियाना और मोहम्मद आफताब रियाज पुत्र अली मोहम्मद निवासी गांव कुक्कर थाना जमशेर खास को एक पिस्टल, 6 जिंदा कारतूसों, 2 मैगजीन व 10 किलो चूरा-पोस्त सहित गिरफ्तार किया है जिन्हें आज अदालत में पेश कर रिमांड लेकर इनसे आगे पूछताछ की जाएगी।
डी.एस.पी. भरत मसीह ने बताया कि पुलिस को किसी गुप्तचर से इन युवकों के बड़ी वारदातों में शामिल होने की सूचना मिली थी जिसके आधार पर इनके घरों में छापेमारी कर इन्हें दबोच लिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here