नशीली गोलियों के साथ पकड़े युवक के परिवार के आरोपों पर पुलिस की चुनौती, कहा- सबूत है तो करवाए जांच

Edited By Kamini,Updated: 13 Jun, 2026 07:41 PM

police challenge family allegations

एसएचओ ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर परिवार के पास उनके दावों को सही साबित करने वाले कोई सबूत हैं, तो वे पुलिस के उच्चाधिकारियों के सामने पेश कर जांच करवा सकते हैं, जो भी सच होगा वह सबके सामने आ जाएगा।

लुधियाना (राज): महानगर में एक परिवार द्वारा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस द्वारा 2 दिन पहले नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किए गए एक युवक के मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब पीड़ित परिवार ने थाने के बाहर आकर पुलिसिया कार्रवाई पर ही 'सवाल उठाए हैं। जिन्हें पुलिस पार्टी द्वारा सिरे से खारिज कर दिया गया है।

बिहारी कॉलोनी के रहने वाले रवि कुमार के परिजनों ने पुलिस पर उसे अवैध हिरासत में रखने, बेरहमी से थर्ड डिग्री टॉर्चर देने और घर से उठाकर झूठे केस में फंसाने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। इसी के चलते थाने के बाहर इंसाफ की गुहार लगा रहे परिजनों ने रो-रोकर बताया कि रवि कोई नशा तस्कर नहीं है, बल्कि वह दिन-रात मेहनत करके, मछली बेचकर अपने परिवार का पेट पालता है। 2 दिन पहले पुलिस की गाड़ी उनके घर के बाहर आई और रवि को उठाकर ले गई।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रवि को घर के बाहर से अगवा किया और सरकारी कागजों में यह झूठी कहानी रच दी कि उसे इलाके में नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में 1020 नशीली गोलियों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यही नहीं परिवार ने पुरजोर दावा किया है कि उनके पास इस पूरी 'पुलिसिया थ्योरी' को झूठा साबित करने वाले पुख्ता डिजिटल सबूत मौजूद हैं।

थाना डिवीजन 7 के SHO ने आरोपों को किया खारिज

इस पूरे मामले पर थाना डिवीजन 7 की पुलिस का पक्ष लिया गया, तो एसएचओ (SHO) गगनदीप मल्होत्रा ने तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस पर लगाए जा रहे सारे आरोप पूरी तरह से मनगढ़ंत और जांच को प्रभावित करने की कोशिश हैं। एसएचओ ने स्पष्ट किया कि पुलिस पार्टी ने पूरी मुस्तैदी के साथ नाकाबंदी के दौरान ही आरोपी रवि को नशीली गोलियों की बड़ी खेप के साथ दबोचा था और कानून के दायरे में रहकर ही उसका मेडिकल और आगामी कार्रवाई की गई है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर परिवार के पास उनके दावों को सही साबित करने वाले कोई सबूत हैं, तो वे पुलिस के उच्चाधिकारियों के सामने पेश कर जांच करवा सकते हैं, जो भी सच होगा वह सबके सामने आ जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!