ऑटो गैंग का कारनामा: रेलवे स्टेशन से बैठे परिवार के उड़ाए सोने के गहने, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Vatika,Updated: 16 Jun, 2026 08:58 AM

auto gang crime

महानगर में ऑटो गैंग का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।

लुधियाना (राज): महानगर में ऑटो गैंग का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में शातिर चोरों ने रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवार हुए एक सीधे-साधे परिवार को अपना शिकार बना लिया।

सफर के दौरान ऑटो चालक और उसके तीन अज्ञात साथियों ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया और पीड़ित परिवार के सोने के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। फिलहाल इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने सुनील साहनी की शिकायत पर अज्ञात ऑटो चालक और उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता सुनील साहनी ने बताया कि वह 24 मई 2026 को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लुधियाना रेलवे स्टेशन पर उतरा था। वहां से वे बस्ती जोधेवाल जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुए। उनके पास सामान के रूप में दो बड़े बैग थे, जिनमें से एक बैग के भीतर उसकी पत्नी के सोने के गहने रखे हुए थे। जब वे ऑटो में बैठे, तो उस समय चालक के अलावा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति भी उसमें पहले से सवार था।

सफर शुरू होते ही चालक ऑटो को घंटा घर चौक की तरफ ले गया। जैसे ही ऑटो माता रानी चौक के पास पहुंचा, तो चालक ने अचानक गाड़ी रोकी और दो अन्य अज्ञात युवकों को भी अंदर बिठा लिया। पीड़ित ने बताया कि जब उनका ऑटो बस्ती चौक लुधियाना पहुंचा, तो वे सारा सामान लेकर नीचे उतर गए। इसके बाद जब उन्होंने शक होने पर अपना बैग चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। बैग का लॉक बुरी तरह फटा हुआ था और उसके अंदर रखे सोने के गहने गायब थे। पीड़ित ने पक्का यकीन जताया है कि ऑटो चालक और उसमें बैठे उन तीन अन्य अज्ञात शातिरों ने ही मिलीभगत करके इस पूरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!