बस स्टैंड से ऑटो गैंग ने अस्पताल जा रहे मरीज की जेब साफ किए 18 हजार रुपए, दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

Edited By Vatika,Updated: 18 May, 2026 09:44 AM

robbery in ludhiana

ऑटो गैंग के शातिर बदमाशों ने एक बार फिर खाकी को चुनौती देने की कोशिश की,

लुधियाना (राज): ऑटो गैंग के शातिर बदमाशों ने एक बार फिर खाकी को चुनौती देने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पीड़ित और पुलिस की सूझबूझ से दोनों आरोपी अब सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। बस स्टैंड से लेकर अस्पतालों के चक्कर काटने वाले भोले-भाले यात्रियों को निशाना बनाने वाले इस गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया है।

लोगों की मदद से शुरू की तलाश
यह पूरा मामला तब सामने आया जब पीड़ित प्रेम चंद ने पुलिस के पास पहुंचकर आपबीती सुनाई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 14 मई  को वह अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए बस स्टैंड से एक ऑटो में सवार होकर डीएमसी अस्पताल (DMC Hospital) पहुंचे थे। सफर तय करने के बाद जैसे ही वे अस्पताल के बाहर उतरे और पीड़ित ऑटो चालक को किराया देने के लिए अपनी जेब में हाथ डाला, तो उनके होश उड़ गए। जेब में रखे करीब 18,000 रुपये कैश गायब थे। अस्पताल के बाहर ही पीड़ित को तुरंत अपनी जेब कटने का अहसास हो गया। उन्होंने बिना वक्त गंवाए तुरंत आसपास के लोगों की मदद से तलाश शुरू की और मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर ही घेराबंदी कर ली।

लोगों ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोचा
जांच-पड़ताल और पूछताछ के दौरान यह साफ हो गया कि ऑटो में सवार मंदीप सिंह और हरप्रीत सिंह नाम के दो शातिर बदमाशों ने ही भीड़ और लापरवाही का फायदा उठाकर पीड़ित की जेब से पैसे उड़ाए थे। पीड़ित और वहां मौजूद लोगों ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। सूचना मिलते ही थाना डिविजन नंबर 8 के अंतर्गत चौकी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया और वारदात में इस्तेमाल ऑटो को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब इस 'ऑटो गैंग' के पुराने रिकॉर्ड और इनके बाकी साथियों का पता लगाने में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!