Edited By Kamini,Updated: 29 May, 2026 12:24 PM

गर्मियों की छुट्टियों के चलते राज्यभर की सेशन सत्र व निचली अदालतें बंद रहेंगी।
लुधियाना (मेहरा) : गर्मियों की छुट्टियों के चलते राज्यभर की सेशन सत्र व निचली अदालतें बंद रहेंगी। मिली जानकारी के अनुसार 1 जून से लेकर 30 जून तक अदालतो में सिविल मामलो की रेगुलर सुनवाई नहीं होगी, जबकि 15 जून तक अदालतों में फोजदारी काम जारी रहेगा।
गर्मियों की छुट्टियों के चलते पंजाब-हरियाणा व चंडीगढ़ की जिला व तहसीलो के अन्तर्गत आने वाली सभी अदालते 1 जून से 30 जून तक दीवानी मामलो की नियमत सुनवाई नहीं करेगी, जबकि 1 जून से 15 जून तक अदालतों में फौजदारी मामलो की नियमत सुनवाई होती रहेगी, लेकिन 16 जून से 30 जून तक फौजदारी मामलो को लेकर भी अदालतें छुट्टियो के चलते पूर्ण तोर पर बंद रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here