Ludhiana में सड़क निर्माण सियासी घमासान! कांग्रेस नेता पर केस से मचा बवाल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Apr, 2026 10:58 PM

political showdown over road construction in ludhiana

सग्गू चौक से हंबड़ा रोड तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य ने अब एक बड़े सियासी विवाद का रूप ले लिया है। काम में बाधा डालने और मजदूरों के साथ मारपीट करने के संगीन आरोपों में घिरे वार्ड नंबर 61 की पार्षद के पति और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंदरजीत सिंह इंदी...

लुधियाना (राज) : सग्गू चौक से हंबड़ा रोड तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य ने अब एक बड़े सियासी विवाद का रूप ले लिया है। काम में बाधा डालने और मजदूरों के साथ मारपीट करने के संगीन आरोपों में घिरे वार्ड नंबर 61 की पार्षद के पति और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंदरजीत सिंह इंदी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस एफआईआर के बाद लुधियाना की राजनीति में भूचाल आ गया है और कांग्रेस ने इसे सीधे तौर पर इसे बदले की राजनीति करार दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व पार्षद ममता आशु और पार्षद अरुण शर्मा ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर इस पुलिसिया कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी जनहित की आवाज उठाता है या काम में धांधली पर सवाल करता है, उसकी आवाज दबाने के लिए उस पर तुरंत झूठा पर्चा दर्ज कर दिया जाता है। उन्होंने वायरल वीडियो का हवाला देते हुए तर्क दिया कि इंदी ने केवल रात के समय एक्सपर्ट अधिकारियों जैसे एसडीओ या एक्ससीएन की अनुपस्थिति में काम करने पर सवाल उठाए थे। इंदी का कहना था कि अधिकारियों के बिना घटिया मटेरियल डालने की आशंका है, इसलिए काम रोका जाए, लेकिन ठेकेदार के ना रुकने पर सिर्फ उसे रोकने की कोशिश की गई थी। कांग्रेसी नेताओं ने यह भी सवाल उठाया कि जब मूल शिकायत में इंदी का नाम नहीं था, तो पुलिस ने हड़बड़ी में पर्चे में उनका नाम कैसे शामिल कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!