लुधियाना में गुंडागर्दी: महिला डॉक्टर को धक्का मार सोने की चेन छीन लुटेरे फरार

Edited By Kalash,Updated: 23 Apr, 2026 10:31 AM

ludhiana snatching incident

फिरोजपुर रोड पर आरती सिनेमा के पास कार में बैठ रही महिला डाक्टर के गले से बाइक सवार सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

लुधियाना (गौतम): फिरोजपुर रोड पर आरती सिनेमा के पास कार में बैठ रही महिला डाक्टर के गले से बाइक सवार सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। लुटेरों को पकड़ने के लिए लोग उनके पीछे भी भागे लेकिन दोनों लुटेरे सराभा नगर की तरफ भाग निकले। वारदात सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान करनी शुरू कर दी है। वारदात का पता चलते ही थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सलेम टाबरी में स्थित सिंगला अस्पताल के डॉक्टर शाम सुंदर सिंगला के बयान पर 2 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में डा. शाम सुंदर ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ आरती चौक में स्थित महाराजा होटल में खाना खाने के लिए गए थे और गाड़ी उन्होंने होटल के सामने पार्क की थी । जब वह वापसी पर उनकी पत्नी कार में बैठने लगी तो पीछे से आकर एक युवक ने उन्हें धक्का मारा और उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन छीनकर भाग निकला । युवक का दूसरा साथ मोटरसाइकिल स्टार्ट कर पहले ही खड़ा था। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल यशपाल ने बताया कि वारदात स्थल से सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज चैक की गई और अगले कैमरों की फुटेज से पता चला है कि आरोपी सराभा नगर की तरफ से मल्हार रोड से होते हए शेरपुर की तरफ भागे और आगे गलियों में घुस गए। आरोपियों को लेकर तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

पहले से शिकार की तलाश में थे लुटेरे 

मौके पर मिली फुटेज से पता चला है कि आरोपी अपने शिकार की तलाश में पहले ही वहां पर घूम रहे थे। जब उन्होंने होटल से डाक्टर दम्पत्ति को बाहर निकलते हुए देखा तो वे चक्कर लगाकर वापस आए। एक युवक मोटरसाइकिल स्टार्ट कर सड़क के किनारे खड़ा रहा और पीछे बैठा युवक वारदात करने के लिए चला गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!