UK वर्क वीजे के नाम पर 20 लाख की ठगी: लुधियाना के ट्रैवल एजेंटों ने महिला को लगाया चूना

Edited By Vatika,Updated: 09 Apr, 2026 09:30 AM

ludhiana travel agent frayd

विदेश जाकर सुनहरे भविष्य का सपना देखने वालों को अपना शिकार बनाने वाले

लुधियाना (राज): विदेश जाकर सुनहरे भविष्य का सपना देखने वालों को अपना शिकार बनाने वाले 'ठग' एजेंटों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। ताजा मामला लुधियाना के साहनेवाल इलाके से सामने आया है, जहां के कथित ट्रैवल एजेंटों ने एक महिला को यूके (UK) का वर्क वीजा लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपए और दस्तावेज हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर लंबी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपियों ने तानिया से ऐंठ ली कुल 20 लाख रुपए की राशि
गीता कॉलोनी निवासी तानिया विग पत्नी शिवम कालरा ने पुलिस प्रशासन को दी शिकायत में बताया कि साहनेवाल स्थित 'SSS ओवरसीज' और 'BDS कंसल्टेंसी' के संचालक नरेंद्र सिंह और महक ने उन्हें झांसा दिया था कि वे उन्हें यूके का वर्क वीजा दिलवा देंगे। इस सौदे के तहत आरोपियों ने तानिया से कुल 20 लाख रुपए की भारी-भरकम राशि ऐंठ ली। इतना ही नहीं, सुरक्षा और अन्य खर्चों के नाम पर आरोपियों ने 2,50,000-2,50,000 रुपए के 4 चेक और पीड़िता का असली पासपोर्ट भी अपने कब्जे में ले लिया।

 भगोड़े एजेंटों की तलाश में की जा रही छापेमारी
तानिया विग ने बताया कि पैसे और दस्तावेज लेने के बाद काफी समय बीत गया, लेकिन आरोपियों ने न तो वीजा लगवाया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। जब पीड़िता ने अपना काम न होते देख अपनी मेहनत की कमाई वापस मांगी, तो आरोपी अपनी असलियत पर उतर आए। पैसे वापस करने के बजाय नरेंद्र सिंह और उसके साथियों ने पीड़िता को डराना-धमकाना शुरू कर दिया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सहनेवाल की पुलिस ने जांच में महिला के आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रैवल नरेंद्र सिंह और महक (SSS ओवरसीज व BDS कंसल्टेंसी) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इन भगोड़े एजेंटों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!