Punjab : आस्ट्रेलिया का वीजा न लगने पर टूट गया था युवक, उठाया खौफनाक कदम

Edited By Urmila,Updated: 25 Mar, 2026 01:43 PM

punjabi boy australia

लाडोवाल थाने के गांव चाहड़ में एक रात 19 साल के युवक ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। इस बारे में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार मेजर सिंह ने बताया।

लुधियाना (अनिल): लाडोवाल थाने के गांव चाहड़ में एक रात 19 साल के युवक ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। इस बारे में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार मेजर सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव चाहड़ में एक युवक ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान अमरजोत सिंह (19 साल) बेटे गुरदयाल सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई नवजोत सिंह ने बताया कि उसका भाई अमरजोत सिंह विदेश जाना चाहता था और उसके कई दोस्त विदेश जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अमरजोत सिंह ने दो बार ऑस्ट्रेलियन वीजा के लिए अप्लाई किया था, लेकिन उसका वीजा रिजेक्ट हो गया था। इस वजह से अमरजोत पिछले 4 महीनों से डिप्रेशन में रहने लगा था। लुधियाना के DMC हॉस्पिटल में उसका इलाज भी चल रहा था और इस दौरान अमरजोत अपने परिवार से बहुत कम बात करने लगा था। उन्होंने बताया कि बीती रात परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाया और परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों में चले गए, जबकि अमरजोत कमरे में नहीं आया, जिसके बाद पूरे परिवार ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया।

जांच अधिकारी ने बताया कि जब उसका परिवार ढूंढते हुए स्टोर पर पहुंचा तो अमरजोत फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि आस-पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया और आज मृतक युवक का पोस्टमॉर्टम करवाया गया और मृतक के भाई नवजोत सिंह के बयानों पर कार्रवाई करके शव वारिसों को सौंप दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!