Ludhiana में 15-20 लोगों के इकट्ठ ने बच्चों पर किया Attack, महिलाओं को भी बेरहमी से पीटा

Edited By Vatika,Updated: 07 Apr, 2026 03:59 PM

in ludhiana a mob of 15 20 people attacked children

इसी बीच हुए इस हमले से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।

लुधियाना (गणेश/सचिन): टिब्बा रोड स्थित न्यू नस्ला कॉलोनी, गली नंबर 4 में बीती रात करीब 9 बजे बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक खूनी झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दो गुट आमने-सामने आ गए और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पक्ष के करीब 15-20 लोग इकट्ठा होकर दूसरे पक्ष के घर के बाहर पहुंचे और बच्चों पर हमला बोल दिया। जब बच्चों को बचाने के लिए उनकी मां और चाचा आगे आए, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और बेरहमी से मारपीट की। घटना के समय परिवार का एक सदस्य टिब्बा रोड  किरयाना दुकान पर सामान लेने गया हुआ था। इसी बीच हुए इस हमले से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।

मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद होगी कानूनी कार्रवाई
पीड़ित परिवार ने टिब्बा रोड पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं चौकी इंचार्ज के मुताबिक, दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दी गई है और शुरुआती जांच में मामला बच्चों के आपसी झगड़े से जुड़ा सामने आया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं है, फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!