Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Apr, 2026 08:38 PM

बरेवाल रोड के आशापुरी इलाके में सेखों हॉस्पिटल के पास उस समय हड़कंप मच गया जब सामने से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच खड़े खंभे से जा टकराई।
लुधियाना (गणेश/सचिन): बरेवाल रोड के आशापुरी इलाके में सेखों हॉस्पिटल के पास उस समय हड़कंप मच गया जब सामने से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच खड़े खंभे से जा टकराई।
जानकारी के अनुसार, सड़क के बीचों-बीच लगे खंभे के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधा खंभे से जा भिड़ी। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार को काफी क्षति पहुंची है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ये खंभे कई सालों से सड़क के बीचों-बीच खड़े हैं और हैरानी की बात यह है कि इन पर कोई भी वायर तक कनेक्ट नहीं है। लोगों का कहना है कि बिना इस्तेमाल के खड़े ये खंभे लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। इलाके के निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इन बेकार खंभों को जल्द हटाया जाए या सही स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
