Edited By Vatika,Updated: 03 Apr, 2026 08:57 AM

डेहलों रोड पर स्थित महफिल रिसॉर्ट के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां
लुधियाना (राज): डेहलों रोड पर स्थित महफिल रिसॉर्ट के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। इस हादसे में एक 20 वर्षीय युवक के दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
शिकायतकर्ता मोहित ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका 20 वर्षीय भाई अजय अपने दोस्त अजीत सिंह के साथ जा रहा था। बीती 31 मार्च को जब वे डेहलों रोड स्थित गाँव उमेदपुर के सरकारी स्कूल के सामने और महफिल रिसॉर्ट के पास पहुंचे, तो उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि अजय के दोस्त अजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। शिकायतकर्ता को इस दुखद घटना की जानकारी 1 अप्रैल को फोन के जरिए मिली। खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जवान बेटे की मौत की खबर से इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना सहनेवाल की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि एक्सीडेंट किस वाहन के साथ हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।