फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: CCTV में कैद मौ'त का मंजर, अंतिम संस्कार के लिए अवशेष तक नहीं मिले

Edited By Urmila,Updated: 22 Mar, 2026 09:37 AM

tragic accident at factory

जमालपुर इलाके में स्थित 'वाइटल स्टील बार्स लिमिटेड' फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे ने न केवल एक नौजवान की जान ले ली,

लुधियाना (राज): जमालपुर इलाके में स्थित 'वाइटल स्टील बार्स लिमिटेड' फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे ने न केवल एक नौजवान की जान ले ली, बल्कि एक हंसते-खेलते परिवार के चिराग को हमेशा के लिए बुझा दिया। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 26 वर्षीय युवक सचिन गौतम लोहे की धधकती भट्ठी में गिरकर पूरी तरह भस्म हो गया और पीछे रह गई तो सिर्फ अपनों की चीखें और फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के निशान।

फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों ने उस रूह कंपा देने वाले पल को कैद किया है, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा मुंह को आ जाए। फुटेज में साफ दिख रहा है कि रात के वक्त फैक्ट्री में काम सामान्य रूप से चल रहा था। सचिन भट्ठी के पास जैसे ही पहुंचता है, अचानक उसका संतुलन बिगड़ता है और वह सीधा मौत के उस दहकते कुंड में समा जाता है। सचिन के गिरते ही भट्ठी से आग की गगनचुंबी लपटें बाहर निकलीं, जिसे देख वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों में भगदड़ मच गई। दहशत का आलम यह था कि साथी मजदूर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जबकि सचिन चंद पलों में राख के ढेर में तब्दील हो गया।

मृतक सचिन के पिता और भाई मनु गौतम का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने फैक्ट्री मालिक असीम अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि नाइट शिफ्ट के दौरान सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे और मजदूरों की जान के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा था। सबसे ज्यादा दर्दनाक बात यह है कि परिवार को अपने लाडले की हड्डियां या अवशेष तक नसीब नहीं हुए, जिससे वे उसका विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर सकें। 

मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला सचिन पिछले ढाई साल से इस कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहा था और 10वीं के बाद डिप्लोमा कर वह अपने परिवार का सबसे बड़ा आर्थिक सहारा बना हुआ था। हादसे के बाद भड़के परिजनों के भारी विरोध और बयानों को आधार मानते हुए पुलिस ने आखिरकार एक्शन लिया है। थाना पुलिस ने वाइटल स्टील बार्स लिमिटेड के मालिक असीम अग्रवाल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!