पंजाब की सड़कों पर ट्रकों का आतंक, पलभर में बदला मंजर, दहशत में लोग

Edited By Urmila,Updated: 25 Mar, 2026 03:33 PM

daylight truck accident

शहर में भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही ने एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया। वापसी रामू रोड पर गुरु विहार से कुछ दूरी पर दिनदहाड़े एक तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

लुधियाना (गणेश): शहर में भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही ने एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया। वापसी रामू रोड पर गुरु विहार से कुछ दूरी पर दिनदहाड़े एक तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए, लेकिन किस्मत अच्छी रही कि महिला चालक की जान बाल-बाल बच गई।

चश्मदीदों ने बताया—एक पल में मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर अचानक जोरदार आवाज हुई और आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ देर के लिए ट्रैफिक पूरी तरह बाधित रहा।

दोनों पक्षों के अलग-अलग बयान

ट्रक चालक का दावा है कि उसकी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी और कार चालक महिला ने आकर टक्कर मार दी। वहीं महिला का कहना है कि वह पूरी सावधानी से गाड़ी चला रही थी, लेकिन ट्रक चालक की लापरवाही और गलत पार्किंग के कारण यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

पहले भी उठ चुका है मुद्दा, फिर भी नहीं जागा प्रशासन

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही इसी इलाके में ट्रकों की अव्यवस्थित आवाजाही को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि दिन के समय सड़कों पर दौड़ते ये भारी वाहन “चलते-फिरते यमराज” बन चुके हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

टाइमिंग तय करने की मांग तेज

स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में ट्रकों की आवाजाही के लिए सख्त समय-सीमा तय की जाए और नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। हालांकि इस बार कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना एक बड़ा सवाल खड़ा करती है—आखिर कब जागेगा प्रशासन और कब सड़कों पर आम जनता को सुरक्षित माहौल मिलेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!