Edited By Urmila,Updated: 21 Mar, 2026 05:24 PM

सरकारी कॉलेज स्थित ड्राइविंग टैस्टिंग सैंटर (आर.टी.ओ.) की लापरवाही ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। तेज बारिश हो रही थी।
लुधियाना (राम) : सरकारी कॉलेज स्थित ड्राइविंग टैस्टिंग सैंटर (आर.टी.ओ.) की लापरवाही ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। तेज बारिश हो रही थी, लेकिन कोई ठीक-ठाक शैड नहीं, सर्वर धीमा या ठप, पूरा सिस्टम चरमरा गया।
सुबह से शाम तक लोग लाइन में खड़े रहे, लेकिन टैस्ट देने की नौबत ही नहीं आई। करीब 130 से ज्यादा लोग ड्राइविंग टैस्ट देने पहुंचे थे। लेकिन सर्वर की समस्या से दोपहर तक सिर्फ 40-50 लोगों के ही टैस्ट हो पाए। बाकी लोग घंटों इंतजार करते रहे या बिना टैस्ट दिए लौट गए।
बारिश में भीगते हुए खुले में खड़े रहना पड़ा, न छतरी का इंतजाम, न भीड़ संभालने का कोई सिस्टम। लोहारा से आए गुरमीत सिंह ने बताया, "सुबह 10 बजे पहुंचा था, दोपहर 1 बजे तक लाइन में खड़ा रहा लेकिन नंबर नहीं आया। पहले सर्वर बंद था, फिर चला भी तो इतना स्लो कि कनैक्शन बार-बार टूट रहा।"
सुनीता ने कहा, "मेरी अपॉइंटमैंट 10 बजे की थी, 9.40 बजे पहुंच गई लेकिन बारिश में भीगकर घंटों इंतजार किया, फोटो तक नहीं हुआ। पूरा दिन खराब हो गया, ऑफिस भी नहीं जा सकी।" लोगों का गुस्सा साफ है, ये समस्या नई नहीं, बार-बार होती है। सैंटर इंचार्ज दीपक ठाकुर ने कहा कि सर्वर की दिक्कत सिर्फ लुधियाना में नहीं, दूसरे शहरों में भी आई है। ए.आर.टी.ओ. ने बताया कि ज्यादा लोड और तकनीकी खराबी से सर्वर प्रभावित हुआ, जल्द ठीक करने की कोशिश हो रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here