छेड़छाड़ का विरोध करना Couple को पड़ा भारी, पूरे मोहल्ले में दहशत

Edited By Kalash,Updated: 07 Mar, 2026 09:43 AM

attack in house ludhiana

महानगर में गुंडागर्दी का ग्राफ इस कदर बढ़ चुका है कि अब लोगों का अपने ही घर में सुरक्षित रहना मुहाल हो गया है।

लुधियाना (राज): महानगर में गुंडागर्दी का ग्राफ इस कदर बढ़ चुका है कि अब लोगों का अपने ही घर में सुरक्षित रहना मुहाल हो गया है। ताजा मामला एक घर पर दंपति पर जानलेवा हमले का सामने आया है। आरोपियों ने न केवल घर में घुसकर मारपीट की, बल्कि पिस्तौल और तेजधार हथियारों के बल पर पूरे मोहल्ले में दहशत फैला दी। इस हमले में दंपति सहित बीच-बचाव करने आए दो पड़ोसी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। थाना जमालपुर की पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल, केशव और गौरव सहित 10-12 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता परमजीत कौर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि मामला 4 मार्च का है। उस समय वह और उसके पति भूपिंदर सिंह घर पर मौजूद थे। अचानक किसी ने घर की बेल बजाई। जब पीड़िता ने बाहर जाकर देखा तो वहां साहिल, केशव और गौरव अपने 10-12 अज्ञात साथियों के साथ खड़े थे। आरोपी साहिल ने वहां आते ही शोर मचाना शुरू कर दिया और पूछने लगा कि तुमने अपनी लड़की से छेड़छाड़ का आरोप मुझ पर क्यों लगाया? साथ ही उसने गाली-गलौज करते हुए पीड़िता के पति को बाहर निकालने की धमकी दी।

पीड़िता के अनुसार, हमलावरों के हाथों में पिस्तौल और तेजधार हथियार थे। उन्होंने उसके पति भूपिंदर पर हमला कर दिया और उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। जब पत्नी अपने पति को बचाने के लिए आगे बढ़ी, तो बेरहम हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी जमकर मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसी प्रीतम सिंह और लवप्रीत सिंह छुड़ाने आए, तो गुंडों ने उन्हें भी लहूलुहान कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सरेआम जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में पीड़ितों को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि  टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!