Ludhiana: सब्जी मंडी के कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त, मचा कोहराम

Edited By Vatika,Updated: 16 Mar, 2026 03:46 PM

commit suicide by businessman

जालंधर बाईपास स्थित सब्जी मंडी से आलू-प्याज का थोक कारोबार करने वाले एक

लुधियाना(राज): जालंधर बाईपास स्थित सब्जी मंडी से आलू-प्याज का थोक कारोबार करने वाले एक प्रतिष्ठित व्यापारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान बंदा बहादुर नगर निवासी ध्यान सिंह के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह ध्यान सिंह ने अपनी दुकान से कुछ ही दूरी पर स्थित एक कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब पास के ही एक दुकानदार की नजर कमरे के भीतर फंदे से झूलते ध्यान सिंह पर पड़ी। मंजर देखते ही दुकानदार के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया।

आनन-फानन में इस बात की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद मौके पर कोहराम मच गया। इसी बीच थाना जोधेवाल की पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई। घटना की संजीदगी को देखते हुए ए.एस.आई. कुलदीप सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और जाँच शुरू की। पुलिस ने घर से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!