हैरानीजनक! बाप-बेटों का बड़ा खेल, Ludhiana के कारोबारियों से ठगे करोड़ों

Edited By Kamini,Updated: 06 Mar, 2026 01:32 PM

ludhiana businessmen cheated of crores of rupees

लुधियाना में बाप-बेटों ने साजिश कर कारोबारियों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है।

लुधियाना (गौतम) : लुधियाना में बाप-बेटों ने साजिश कर कारोबारियों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, काकोवाल के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने 3 बेटों के साथ मिल कर केसरगंज मंडी के कई कारोबारियों को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया। कारोबारियों ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी और जांच के बाद अधिकारियों ने व्यक्ति समेत उसके 3 बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना कोतवाली की पुलिस ने ट्रक बाजार के रहने वाले राकेश कुमार गुप्ता के बयान पर काकोवाल रोड के रहने वाले राजवीर उसके बेटों चमनदीप उर्फ चीनू, अमनदीप व गगनदीप के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधडी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। राकेश कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजवीर के साथ उनके व अन्य कारोबारियों के करीब 25 साल पुराने संबंध थे। उसके कहने पर उन्होंने उसके बेटों को काम शुरू करवाया दिया और वह उसे तेल, चावल व दालें व अन्य फ्रूड ग्रेन का माल सप्लाई करते थे। लेकिन बाद में उक्त लोगों ने उनका करोड़ों रुपए का भुगतान रोक लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उकत लोगों ने हममशविरा होकर ही उनके साथ धोखाधड़ी की है। सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ने बताया कि मामले कोलेकर कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!