पंजाब: पांचवीं कक्षा के नतीजों को लेकर नई हिदायतें जारी, 20 मार्च Last Date

Edited By Kamini,Updated: 12 Mar, 2026 03:16 PM

punjab new guidelines issued for class 5 results

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने सत्र 2025–26 के लिए पांचवीं कक्षा के वार्षिक परिणाम को लेकर नई हिदायतें जारी की हैं।

लुधियाना (विक्की): पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने सत्र 2025–26 के लिए पांचवीं कक्षा के वार्षिक परिणाम को लेकर नई हिदायतें जारी की हैं। जारी निर्देशों के अनुसार ई-पंजाब पोर्टल पर मार्च 2026 के वार्षिक मूल्यांकन के अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मार्च 2026 कर दी गई है। विभाग के अनुसार 31 मार्च को अवकाश होने के कारण स्कूल, ब्लॉक और जिला स्तर पर पांचवीं कक्षा का परिणाम 30 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा। इसी दिन अभिभावक-अध्यापक बैठक (PTM) के दौरान विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट माता-पिता और अभिभावकों के साथ साझा की जाएगी।

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को दो भाषाओं में परिणाम कार्ड भरकर जारी किए जाएंगे, जबकि निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन डिजिटल रिजल्ट कार्ड दिए जाएंगे। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि केवल वही विद्यार्थी अनुपस्थित माने जाएंगे जो सभी विषयों में गैर-हाजिर रहे हों। यदि कोई विद्यार्थी किसी एक विषय में भी अपीयर हुआ हो तो उसे ‘हेल्ड’ माना जाएगा। हेल्ड और गैर-हाजिर विद्यार्थियों को मई 2026 में दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।

विभाग ने यह भी कहा है कि ई-पंजाब पोर्टल पर डेटा को अप्रूव करने से पहले उसे ध्यान से जांच लिया जाए, क्योंकि एक बार अप्रूव होने के बाद उसे दोबारा बदला नहीं जा सकेगा। गलत डेटा की जिम्मेदारी संबंधित स्कूल मुखी और ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी की होगी। 30 मार्च 2026 से स्कूल ई-पंजाब पोर्टल से डिजिटल नंबर/ग्रेड कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अगर किसी भी विद्यार्थी की डिटेल्स में कोई गलती हो तो उसे ठीक किया जाए, ताकि ऑनलाइन डिजिटल रिजल्ट कार्ड में कोई गलती न हो। 20-03-2026 के बाद अगर विद्यार्थी के डेटा में कोई गलती पाई जाती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रिंसिपल और संबंधित ब्लॉक प्राइमरी ऑफिसर की होगी। ब्लॉक लेवल पर रिजल्ट तैयार करने के बाद सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों का रिजल्ट डिस्ट्रिक्ट लेवल पर अलग-अलग कंसोलिडेट किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!