पंजाब के 3.34 लाख परिवारों के लिए राहत भरी खबर! 31 मार्च से पहले...

Edited By Kalash,Updated: 11 Mar, 2026 11:29 AM

pmgky free wheat distribution

परिवारों को राशन डिपुओं के मार्फत गेहूं बांटने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

लुधियाना (खुराना): खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न टीमों द्वारा कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा की अगुवाई में ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ से संबंधित 75 फीसदी परिवारों को उनके हिस्से का अनाज बांटने का काम निपटा लिया गया है। सरकार द्वारा योजना से जुड़े प्रत्येक परिवार तक गेहूं का लाभ पहुंचाने के लिए 31 मार्च तक की आखिरी तारीख निर्धारित की गई है।

खाद्य सप्लाई विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जिले भर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न टीमों द्वारा 10 मार्च तक 3,34000 परिवारों को उनके हिस्से के फ्री गेहूं का कोटा जारी कर दिया गया है। मौजूदा समय दौरान बाकी रहते अन्य परिवारों को राशन डिपुओं के मार्फत गेहूं बांटने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक लुधियाना जिले में ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ से जुड़े राशन कार्ड धारकों की संख्या 4,40,672 बताई जा रही है जिसमें लाभपात्र परिवारों के कुल 16,62,310 सदस्य मैंबर दर्ज हैं। उक्त परिवारों के लिए केंद्र सरकार द्वारा 25,159 मीट्रिक टन गेहूं का कोटा जारी किया गया है।

यहां इस बात का जिक्र करना भी अनिवार्य होगा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मौजूदा समय दौरान योजना से जुड़े लाभ पात्र परिवारों में 1 जनवरी से लेकर 31 मार्च तक के 3 महीने की फ्री गेहूं बांटी जा रही है जिसमें राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य को प्रति महीने की 5 किलोग्राम गेहूं के हिसाब से 3 महीने की 15 किलो फ्री गेहूं का लाभ दिया जा रहा है।

गेहूं का दाना-दाना गरीब परिवारों की अमानत : कंट्रोलर 

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा ने राशन कार्ड धारकों को अपील की है कि वह 31 मार्च से पहले ही अपने नजदीकी राशन डिपो से गेहूं प्राप्त कर लें ताकि बाद में उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े क्योंकि सरकारी नियमों के मुताबिक 31 मार्च के बाद उक्त परिवारों को गेहूं का लाभ नहीं मिल सकेगा। गेहूं का दाना-दाना योजना से जुड़े गरीब परिवारों की अमानत है जिसमें किसी भी तरह की लापरवाही या फिर हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!