Ludhiana : तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, गुल हुई इलाके की बिजली सप्लाई

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Apr, 2026 11:04 PM

ludhiana speeding car crashes into electric pole

स्थानीय मॉडल टाऊन के प्रीतम नगर इलाके में देर रात को तेज रफ्तार कार अनियंत्रण होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकरा गई, एक साथ बिजली के दो खंभों पर लटक रही तारों के जाल बिखर जाने के कारण इलाके में बिजली की सप्लाई व्यवस्था गुल पड़ गई।

लुधियाना (खुराना) : स्थानीय मॉडल टाऊन के प्रीतम नगर इलाके में देर रात को तेज रफ्तार कार अनियंत्रण होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकरा गई, एक साथ बिजली के दो खंभों पर लटक रही तारों के जाल बिखर जाने के कारण इलाके में बिजली की सप्लाई व्यवस्था गुल पड़ गई।

जिसके कारण जहां पावर विभाग को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, वहीं बिजली का खंबा कार पर गिरने के कारण कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन की मॉडल टाऊन डिविजन कर्मचारियों द्वारा मामले की जानकारी मिलने के बाद इलाके में बिजली की सप्लाई बहाल करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। वहीं हादसे के पीछे की असल हकीकत जानने के लिए मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि जमीनी सच्चाई का पता लगाया जा सके। पावर कॉम कर्मचारियों ने बताया कि विभाग को हुए नुकसान की भरपाई के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!