Ludhiana : 8 साल के बच्चे से दरिंदगी की हदें पार, मासूम की हालत बिगड़ी तो खुला राज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Mar, 2026 07:09 PM

ludhiana unspeakable brutality against 8 year old child

हैबोवाल के इलाके में दो नाबालिग 8 साल के बच्चे को धमका कर उसके साथ बार बार कुर्कम करते रहे। जब बच्चे की हालत बिगड़ी तो परिवार को इस बात का पता चला, जिस पर बच्चे की मां ने थाना हैबोवाल की पुलिस को सूचित किया।

लुधियाना (गौतम) : हैबोवाल के इलाके में दो नाबालिग 8 साल के बच्चे को धमका कर उसके साथ बार बार कुर्कम करते रहे। जब बच्चे की हालत बिगड़ी तो परिवार को इस बात का पता चला, जिस पर बच्चे की मां ने थाना हैबोवाल की पुलिस को सूचित किया। जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिगों के खिलाफ बच्चे की मां के बयान पर पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

इंस्पैक्टर कृष्ण लाल ने बताया कि बच्चे का मेडिकल भी करवाया गया है और उसके बयान भी दर्ज किए गए है। आरोपियों को काबू करने के लिए रेड की जा रही है, जिन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। गौर है कि बार बार शिकायत करने पर भी पुलिस मामले में ढीली कार्रवाई कर रही थी, जब परिवार की तरफ से पुलिस पर दबाव बनाया गया तो पुलिस ने कार्रवाई की। बच्चे की मां ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। वह खुद रोजी रोटी कमाती हैं। उसका छोटा बेटा 8 साल का एल.के.जी. क्लॉस में पढ़ता है। चार दिन पहले उसके बेटे की तबीयत अचानक खराब हो गई और वह बार बार अपने गुप्तांग में दर्द होने की शिकायत कर रहा था तो वह उसे डॉक्टर के पास ले गई। इस दौरान बच्चे ने अपनी मां को बताया कि उनके घर के पास रहने वाले नाबालिग लड़के अक्सर उसको धमका कर उसके साथ कुर्कम करते हैं। वह उसको आस पास के इलाकों में स्थित पार्क, खाली प्लॉट या अन्य स्थानों पर लेकर जाते थे। विरोध करने पर वह उसको कई तरह की धमकियां देते थे। पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!