सावधान! Cyber ठगों ने ढूंढा अब यह तरीका, ACP Traffic ने जारी किया Alert

Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 May, 2026 06:13 PM

acp traffic issued cyber alert in ludhiana

ACP ट्रैफिक-1 जतिन बंसल ने बताया कि कई लोगों के मोबाइल फोन पर ई-चालान के नाम पर PDF और अन्य संदिग्ध फाइलें भेजी जा रही हैं।

लुधियाना(गणेश/सचिन): लुधियाना में ई-चालान के नाम पर बढ़ रहे साइबर फ्रॉड को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। सहायक पुलिस आयुक्त (ACP ट्रैफिक-1) जतिन बंसल ने सोशल मीडिया के जरिए जारी संदेश में कहा कि साइबर ठग लोगों को ई-चालान के फर्जी मैसेज भेजकर मोबाइल फोन हैक करने और निजी डाटा चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं।

ACP ट्रैफिक-1 जतिन बंसल ने बताया कि कई लोगों के मोबाइल फोन पर ई-चालान के नाम पर PDF और अन्य संदिग्ध फाइलें भेजी जा रही हैं। इन मैसेजों में दावा किया जाता है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर उनका चालान काटा गया है। जैसे ही कोई व्यक्ति इन फाइलों को ओपन करता है, उसके मोबाइल फोन में वायरस पहुंच सकता है और साइबर ठग बैंकिंग डिटेल, निजी जानकारी व अन्य महत्वपूर्ण डाटा तक पहुंच बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि ट्रैफिक पुलिस द्वारा किसी वाहन का ई-चालान किया जाता है तो उसकी जानकारी तुरंत परिवहन पोर्टल पर अपडेट हो जाती है। इसके अलावा कुछ अन्य विश्वसनीय एप्लीकेशन भी मौजूद हैं, जहां वाहन मालिक अपने वाहन नंबर और मोबाइल OTP के जरिए चालान का स्टेटस जांच सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-चालान संबंधी जानकारी देखने के लिए परिवहन पोर्टल सबसे विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है।

ACP ट्रैफिक-1 जतिन बंसल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अनजान नंबर से आने वाली PDF, APK या अन्य संदिग्ध फाइल को बिल्कुल ओपन न करें और न ही किसी लिंक पर क्लिक करें। यदि किसी व्यक्ति को ई-चालान संबंधी जानकारी प्राप्त करनी हो तो वह केवल सरकारी और अधिकृत प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करे। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही साइबर फ्रॉड का कारण बन सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!