Ludhiana में साइबर लूटेरों का बढ़ता खौफ, 3 सालों के हैरानीजनक आंकड़े आए सामने

Edited By Kamini,Updated: 27 Apr, 2026 05:23 PM

rising fear of cyber  robbers in ludhiana

केन्द्र सरकार की तरफ से डिजिटल इंडिया बनाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

लुधियाना (गौतम) : केन्द्र सरकार की तरफ से डिजिटल इंडिया बनाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बढ़ रही डिजिटल सेवाओं और इंटरनेट के प्रयोग के चलते देश भर में साइबर अपराधों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते देश में हर पल लोग साइबर लूटेरों का शिकार हो रहे है। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व डिजिटल फ्रॉड के जरिए अपराधी आम लोगों को अपना निशाना बना रहे है। साइबर लुटेरे Fake Link, OTP Fraud, Phishing Scam, Online Fraud, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग कर अपना शिकार बना रहे है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर पिछले एक साल में साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायतों में इजाफा हो रहा है। हाल ही में क्रिप्टो क्वीन ने एक कारोबारी से करीब 20 करोड़ की ऑनलाइन ठगी की, इससे पहले लुधियाना के ही प्रमुख कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट कर 7 करोड़ की ठगी की गई थी।

शिकायतों का आकड़ा बढ़ना चिंताजनक

आंकड़ों के अनुसार साल 2025 में हेल्पलाइन पर कुल 3 करोड़ 24 लाख लोगों की शिकायतें मिली। जिससे पता चलता है कि देश में डिजिटल खतरे व साइबर अपराध किस तरह से बढ़ रहे है। साइबर लूटेरों की वारदातों के चलते हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली कॉल्स की गिनती में बढ़ोतरी हो रही है। साल 2023 में हेल्पलाइन नंबर 96 लाख 40 हजार शिकायतों को लेकर कॉल्स आई, वहीं 2024 में यह बढ़कर 2 करोड़ 21 लाख तक पहुंच गई और 2025 में तो यह आंकड़ा 3 करोड़ 24 लाख तक जा पहुंचा। जबकि 2026 के पहले महीने में ही 25 लाख के करीब शिकायतें मिली। साल 2024 में इन कॉल्स में करीब 130 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, बेशक साल 2025 में 23-24 के मुकाबले कम इजाफा हुआ, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि बढ़ रही कॉल्स की गिनती चिंताजनक है। हर रोज बढ़ रही शिकायतें डिजिटल इंडिया के लिए भी नुकसानदायक है।

2025 में हर रोज आने वाली शिकायतों में 3 गुणा इजाफा 

देखा जाए तो आंकड़ों के अनुसार साल 2023 में हर रोज 26, 411 कॉल्स और साल 2024 में इनकी गिनती दो गुणी हो गई और साल 2025 में यह शिकायतें कॉल्स 2023 के आंकड़े से तीनगुणा पार हो गई। जबकि जनवरी 2026 में हर रोज आने वाली कॉल्स में 70 हजार के करीब पहुंच गई। साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 केन्द्र सरकार की तरफ से साइबर अपराध को रोकने के लिए बनाया गया है और इसको प्रत्येक राज्य के साथ जोड़ा गया है,

लोग हो रहे जागरूक 

अधिकारियों का मानना है कि साइबर अपराध को लेकर हेल्पलाइन पर बढ़ रही शिकायतों का मुख्य कारण है कि लगातार साइबर अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। दूसरी तरफ सरकार की तरफ से लोगों को इन अपराधों से बचने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया गया है कि जैसे ही कोई साइबर अपराध होता है तो तुरंत इसकी सूचना 1930 पर दी जाए, जिससे बैकिंग फ्रॉड या ऑनलाइन होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!