Edited By Vatika,Updated: 07 May, 2026 09:09 AM

केसर गंज रोड स्थित फर्म 'नरसिंह दास गुरचरण दास' के मालिक विपिन मखीजा के साथ लाखों
लुधियाना (राज): केसर गंज रोड स्थित फर्म 'नरसिंह दास गुरचरण दास' के मालिक विपिन मखीजा के साथ लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एक शातिर ब्रोकर (दलाल) ने व्यापारिक विश्वास की धज्जियां उड़ाते हुए जीरा और काजू की बड़ी खेप हड़प ली और भुगतान किए बिना ही फरार हो गया।
आरोपी ब्रोकर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर आरोपी ब्रोकर रिशित अरोड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आरोपी रिशित अरोड़ा ने फर्म से 150 कट्टे जीरा, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये थी और 100 पेटी काजू, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये थी, लिए थे। आरोपी ने वादा किया था कि वह तय समय सीमा के भीतर इस माल की कुल 22 लाख रुपये की रकम अदा कर देगा। लेकिन माल ठिकाने लगाने के बाद आरोपी ने रंग बदल लिया और भुगतान करने से साफ मुकर गया। जब व्यापारी को अपनी रकम डूबती नजर आई तो उन्होंने पुलिस का द्वार खटखटाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसे काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।