लुधियाना में छात्र पर जानलेवा हमला, सिर पर गंडासी से वार — CCTV में कैद घटना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Apr, 2026 09:23 PM

student attacked in ludhiana struck on head with chopper

शहर के थाना बस्ती जोधेवाल क्षेत्र में 23 अप्रैल 2026 को एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है, जिसमें +2 के एक छात्र पर जानलेवा हमला किया गया। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

लुधियाना (गणेश/सचिन): शहर के थाना बस्ती जोधेवाल क्षेत्र में 23 अप्रैल 2026 को एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है, जिसमें +2 के एक छात्र पर जानलेवा हमला किया गया। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक्सटेंशन बसंत विहार, नूरवाला रोड निवासी परस बग्गा (पुत्र राजीव बग्गा), जो जीएमटी स्कूल का छात्र है और सेखेवाल स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करता है, पर कुछ युवकों ने मिलकर हमला कर दिया।

पीड़ित के बयान के मुताबिक, आरोपी तरुण, रुद्र और उनके साथ आए तीन अज्ञात व्यक्तियों ने पहले गाली-गलौच की, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि हमलावरों ने तेजधार हथियार (गंडासी) से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल छात्र को तुरंत निजी वाहन के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों को भी मौके पर ही सूचना दे दी गई थी। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

परिवार का आरोप:
घायल छात्र के पिता का कहना है कि उनके बेटे ने बताया कि ‘शिवांगी’ नाम की एक लड़की, जो हाल ही में ट्यूशन में आई थी, घटना के समय मौके पर मौजूद थी और उसने कथित तौर पर आरोपियों को उकसाया। पिता ने आरोप लगाया कि हमलावर उनके बेटे की हत्या की नीयत से आए थे।

इसके साथ ही परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों के अनुसार, आरोपियों की पहचान होने के बावजूद उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया, जबकि CCTV फुटेज और पीड़ित के बयान के आधार पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए थी।
 
मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जिम्मेदारी एएसआई सुखविंदर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों और कथित उकसावे की बातों की अभी तक पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!