Ludhiana में दिनदहाड़े हमला! कॉम्प्लेक्स में घुसे 20 से ज्यादा लोग, CCTV में कैद गुंडागर्दी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Apr, 2026 08:49 PM

daylight attack in ludhiana over 20 intruders storm complex

भारत नगर चौक के निकट स्थित सीअर्ज कांपलैक्स की तीसरी मंजिल में घुस कर गुंडागर्दी करते हुए तोड़ फोड़ कर दहशत फैलाने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जसविंदर सिंह कालरा की शिकायत पर इंदरजीत सिंह गोला, योगेश बांसल...

लुधियाना (गौतम) : भारत नगर चौक के निकट स्थित सीअर्ज कांपलैक्स की तीसरी मंजिल में घुस कर गुंडागर्दी करते हुए तोड़ फोड़ कर दहशत फैलाने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जसविंदर सिंह कालरा की शिकायत पर इंदरजीत सिंह गोला, योगेश बांसल व उनके 20 अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त लोगों की तरफ से की गई तोड़ फोड़ व गाली गलौच करने की फुटेज भी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। 

पुलिस को दी शिकायत में जसविंदर सिंह कालरा ने बताया कि वह भारत नगर चौक में स्थित सीअर्ज कंपलैक्स में स्थित तीसरी मंजिल का मालिक है। 13 अप्रैल की दोपहर को वह अपनी बिल्डिंग में मौजूद नहीं थे और कांपलैक्स की अन्य चार मंजिलों के मालिक योगेश खोसला , इंदरजीत सिंह गोला ने अपने 20 के करीब साथियों के साथ मिल कर उनकी जायदाद पर हमला कर दिया। इस दौरान गुंडागर्दी करते हुए उक्त लोगों ने सयुंक्त रास्ते में लगे उनके बोर्ड व पोस्टर फाड़ दिए , सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और जरनेटर की तारें काट दी और जरनेटर की टैंकी में पानी डाल दिया। हमलावरों ने उनको काफी आर्थिक नुकसान पहुंचाया। तोड़ फोड़ करते हुए उक्त लोग तीसरी मंजिल के कोरिडोर में दाखिल हो गए और उस समय उनके आफिस में 100 से 120 स्टूडैंट मौजूद थे, उक्त लोगों की तरफ से की गई तोड़ फोड़ के कारण स्टूडैंटस में दशहत का महौल पैदा हो गया, जिस कारण स्टूडैंट डर गए और भाग दौड़ मच गई। जब पता चलने पर वह अपने पिता के साथ आफिस में पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। उकत लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में भी उनके साथ गाली गलौच की और उन पर लोहे की राडो से हमला करने की कोशिश की, अगर पुलिस मौके पर मौजूद न होती तो उक्त लोग उन्हें जानि नुकसान भी पहुंच सकते थे । थाना डिवीजन नंबर 5 के जांच अधिकारी ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!