Ludhiana: सरकारी संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ, CCTV खंगाल रही पुलिस

Edited By Vatika,Updated: 14 Apr, 2026 08:35 AM

robbery in ludhiana

महानगर में शातिर चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे सरकारी

लुधियाना (राज): महानगर में शातिर चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे सरकारी महकमों को निशाना बनाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। 

 स्टोर में घुसकर दिया चोरी की वारदात को अंजाम
ताजा मामला लुधियाना अर्बन वाटर एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट लिमिटेड के सब जोन-बी 3 से सामने आया है, जहां चोरों ने नगर निगम के स्टोर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।  इस संबंध में विभाग के सहायक कॉरपोरेशन इंजीनियर की ओर से थाना डिविजन नंबर 7 की पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात वार्ड नंबर 29 के पास एल.आई.जी. फ्लैट्स गुरु अर्जुन देव नगर में स्थित ओ.एंड.एम. सेल के स्टोर में पेश आई। बताया जा रहा है कि बीते 15 मार्च 2026 की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी चालाकी से स्टोर के भीतर प्रवेश किया और वहां रखा कीमती सामान चोरी करके ले गया। 

आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस 
विभाग को इस घटना का पता चलने के बाद उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने इंजीनियर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि स्टोर से चोरी हुए सामान का आकलन किया जा रहा है और पुलिस इलाके के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात आरोपित का सुराग लगाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!