लुधियाना : शादी समारोह के दौरान मची अफरा-तफरी, नशे में धुत युवकों ने डीजे वाले पर किया हमला

Edited By Kalash,Updated: 25 Apr, 2026 11:15 AM

attack on dj

भटियां इलाके में स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई

लुधियाना (राज): भटियां इलाके में स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ नशेड़ी युवकों ने डीजे संचालक और उसके स्टाफ पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर इतने आक्रोश में थे कि उन्होंने गाड़ी में लोड किया हुआ कीमती डीजे का सामान नीचे फेंक कर तोड़ दिया और विरोध करने पर संचालक की बेरहमी से पिटाई भी की।

शिकायतकर्ता जगदीप सिंह ने बताया कि उसकी डीजे दीपक के नाम से कंपनी हुआ, पुलिस को दिए बयान में बताया कि आगामी शादी सीजन के चलते उसे 21 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर भवन में बुकिंग मिली थी। कार्यक्रम के दौरान रात को भवन की मैनेजमेंट कमेटी ने डीजे बंद करने के निर्देश दिए, लेकिन दूल्हा-दुल्हन और मेहमानों के डांस के लिए आपसी सहमति से रात करीब 11:30 बजे तक डीजे चलाया गया। इसके बाद जब दीपक अपना प्रोग्राम खत्म कर सामान समेटकर अपनी गाड़ी में लोड कर रहा था, तभी वहां नशे की हालत में धुत्त कुछ युवकों ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, इन युवकों ने बिना किसी उकसावे के गाड़ी से डीजे का सामान नीचे फेंकना शुरू कर दिया, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। जब उन्होंने रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित ने अपने स्तर पर की गई पड़ताल में हमलावरों की पहचान लक्की, मनी, दीपक, गंजू, बिल्ला, दीपू और सरवन के रूप में की है, जिनके साथ 3-4 अन्य अज्ञात युवक भी शामिल थे। थाना सलेम टाबरी की पुलिस को इस संबंध में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है  उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!