पंजाब में गरज-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Edited By Vatika,Updated: 09 May, 2026 01:21 PM

punjab weather

पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम ठंडा बना हुआ था,

चंडीगढ़: पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम ठंडा बना हुआ था, लेकिन अब एक बार फिर गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में दोबारा मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की है। विभाग की ओर से 11 से 14 मई तक पंजाब में गरज-चमक और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 10 मई को मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना
11 मई को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और मोहाली के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। इसी तरह 12 मई को गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। 

अगले 48 घंटों में तापमान बढ़ने के आसार
विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान करीब 2 डिग्री तक बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!