Edited By Kamini,Updated: 06 May, 2026 06:44 PM

थाना दरेसी के इलाके शिवपुरी में एक व्यक्ति ने साले सहित ससुराल पक्ष पर तेजधार हथियार से हमला कर जबरन पत्नी को ले जाने का आरोप लगाया है।
लुधियाना (तरुण) : थाना दरेसी के इलाके शिवपुरी में एक व्यक्ति ने साले सहित ससुराल पक्ष पर तेजधार हथियार से हमला कर जबरन पत्नी को ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित मो. युनूस ने बताया कि वह संतोख नगर शिवपुरी इलाके में रहता है। करीब 4 दिन पहले उसकी मां और पत्नी घर पर मौजुद थी। उसका साला वारिस और सालेहार गुलिस्ता जबरन घर में घुस आई।
पीड़ित का आरोप है कि दोनों उसकी पत्नी हीना को जबरन अपने साथ ले जाने लगे। उसकी मां ने विरोध जताया तो आरोपियों ने ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने मां सहित उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि हीना के साथ उसकी शादी कुछ महीने पहले हुई थी। परंतु ससुराल पक्ष की बातों मे आकर उसकी पत्नी कई बार मायके जाने लगी। दोनों पक्ष के जिम्मेदार लोगों की बैठक हुई और दखलअंदाजी न करने की बात हुई। परंतु ससुराल पक्ष रोजाना उसके परिवार में दखलअंदाजी कर लड़ाई झगड़ा करने लगा।
4 दिन पहले भी नशे की हालत में उसका साला आया और जोर-जोर से धमकाने लगा। विरोध जताने पर उसने तेजधार हथियार से मां पर हमला कर घायल किया। इस दौरान ससुराल पक्ष के कुल 9 लोग शामिल है। आरोपी उसकी पत्नी को जबरन साथ में ले गए। जांच अधिकारी ने बताया कि मो. युनूस के बयान पर वारिस शाह,राशिद शाह, दिलशाद, अहमद, शबीना, बबली, गुलिस्ता, रुबीना, इखलाक शाह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here