पारिवारिक कलह ने लिया खूनी रूप: ससुराल में घुसे मायके वाले, सास पर तेजधार हथियारों से हमला

Edited By Vatika,Updated: 27 Apr, 2026 09:17 AM

attack mother in law with sharp edged weapons

घरेलू विवाद के चलते एक ससुराल घर के अखाड़े में तब्दील होने का मामला सामने आया है।

लुधियाना(राज): घरेलू विवाद के चलते एक ससुराल घर के अखाड़े में तब्दील होने का मामला सामने आया है। अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे मायके वालों ने न केवल जमकर तोड़फोड़ की, बल्कि अपनी ही समधिन (सास) पर तेज़धार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

मायके परिवार को लेकर सास के घर पहुंची बहू 
शिकायतकर्ता कुलविन्दर कौर ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे लवलीत सिंह और बहु सपना कुमारी के बीच पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। झगड़े के बाद उसकी बहु सपना अपने मायके घर चली गई थी। 25 अप्रैल 2026 को शिकायतकर्ता घर पर अकेली थी, तभी अचानक बहु अपने परिवार के साथ वहां पहुंच गई। आरोप है कि बहु सपना कुमारी अपने साथ अपनी बहन काजल, भाई जोगिंदर सिंह, माता गीता और पिता राज कुमार सिंह को लेकर आई थी। 

आरोपियों ने तेज़धार हथियारों से किया  हमला 
घर में दाखिल होते ही उक्त आरोपियों ने वहां खड़ी सफेद रंग की XUV700 पर हमला बोल दिया और गाड़ी की जमकर तोड़फोड़ की।  जब पीड़िता ने उन्हें गाड़ी तोड़ने से रोका और समझाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने आव देखा न ताव और तेज़धार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। बुरी तरह मारपीट करने के बाद आरोपी पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!