लुधियाना में अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर, दो कमर्शियल इमारतें ध्वस्त

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Jun, 2026 08:14 PM

bulldozers roll over illegal structures in ludhiana

अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए नगर निगम ने सोमवार को जोन बी और डी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न इलाकों में दो अवैध व्यावसायिक इमारतों तथा एक कब्जे को ढहा दिया। पहले मामले में जोन बी के अंतर्गत सुंदर नगर इलाके में एक व्यावसायिक इमारत के...

लुधियाना,  (हितेश) : अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए नगर निगम ने सोमवार को जोन बी और डी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न इलाकों में दो अवैध व्यावसायिक इमारतों तथा एक कब्जे को ढहा दिया। पहले मामले में जोन बी के अंतर्गत सुंदर नगर इलाके में एक व्यावसायिक इमारत के अवैध हिस्से को तोड़ा गया। इसके अलावा नगर निगम के जोन डी कार्यालय की बिल्डिंग शाखा ने ज्वद्दी नहर पुल के पास निर्माणाधीन एक अवैध व्यावसायिक इमारत पर भी कार्रवाई करते हुए उसे ढहा दिया। इसके बाद सूआ रोड पर कीज़ होटल के पीछे किए गए एक अवैध कब्जे को भी हटाया गया।

सहायक टाउन प्लानर (एटीपी) हरविंदर सिंह हनी ने बताया कि नगर निगम कमिश्नर डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता के निर्देशों पर यह अभियान चलाया गया है और आने वाले दिनों में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। एटीपी हरविंदर सिंह ने कहा कि संबंधित मालिकों को पहले नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अवैध निर्माण कार्य नहीं रोका गया, जिसके बाद सोमवार को यह कार्रवाई की गई।

इस दौरान नगर निगम अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे नगर निगम से बिल्डिंग प्लान मंजूर करवाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करें, अन्यथा अवैध इमारतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!