Avon Cycles कंपनी में लाखों का घपला: डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर ने गायब कीं 632 साइकिलें, लोन के पैसे भी डकारे!

Edited By Vatika,Updated: 10 Jun, 2026 08:58 AM

avon cycles fraud

देश की जानी-मानी कंपनी 'मैसर्ज एवन साइकिल्स लिमिटेड' (M/S AVON Cycles LTD) में लाखों रुपये के गबन

लुधियाना (राज): देश की जानी-मानी कंपनी 'मैसर्ज एवन साइकिल्स लिमिटेड' (M/S AVON Cycles LTD) में लाखों रुपये के गबन का एक बड़ा मामला सामने आया है। कंपनी के ही हेड डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर ने धोखेबाज़ी की सारी हदें पार करते हुए कंपनी को लाखों का चूना लगा दिया। इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर दीपक जैन की शिकायत की पड़ताल के बाद आरोपी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गोदाम के रिकॉर्ड से करीब 632 साइकिलें कम पाई गईं
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजन पांडे को 5 जुलाई 2022 को जी.टी. रोड, ढंडारी कलां (लुधियाना) स्थित एवन साइकिल्स कंपनी में 'हेड डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर' के पद पर तैनात किया गया था। उसका मुख्य काम अमेज़न (Amazon), जियोमार्ट (Jiomart) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) जैसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी की साइकिलों की मार्केटिंग करना और उन्हें बेचना था। मामले का खुलासा तब हुआ जब कंपनी प्रबंधन ने अपने गोदाम (वेयरहाउस) के स्टॉक की चेकिंग की। ऑडिट के दौरान अधिकारियों के होश उड़ गए जब गोदाम के रिकॉर्ड से करीब 632 साइकिलें कम पाई गईं। जब अंदरूनी तफ्तीश की गई तो पता चला कि आरोपी राजन पांडे ने इन 632 साइकिलों को फ्लिपकार्ट पर अलग-अलग ग्राहकों के नाम से ऑनलाइन ऑर्डर बुक करके गुपचुप तरीके से बेच दिया और उसकी रकम कंपनी के खाते में जमा ही नहीं की। आरोपी की जालसाजी यहीं खत्म नहीं हुई।

धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज
उसने कंपनी के लोन डिपार्टमेंट से करीब 5 लाख रुपये का पर्सनल लोन भी हासिल किया था। इस लोन की बकाया राशि में से 3,05,772 रुपये उसने लंबे समय से कंपनी को वापस नहीं किए और न ही लोन डिपार्टमेंट में जमा करवाए।जब कंपनी ने इस पूरे हेरफेर को लेकर सख्ती दिखाई, तो आरोपी राजन पांडे अचानक कंपनी से गायब हो गया। वह पिछले कई दिनों से अपनी ड्यूटी पर हाजिर नहीं हो रहा है और फरार चल रहा है। डॉक्टर दीपक जैन की तरफ से मिली शिकायत और शुरुआती जांच के बाद लुधियाना पुलिस ने आरोपी राजन पांडे के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे दबोच कर अगली तफ्तीश अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!