दिल्ली की स्पेशल टीम का लुधियाना में छापा, मौके से पकड़े बाप-बेटा, हैरान कर देगा मामला

Edited By Vatika,Updated: 10 Jun, 2026 08:53 AM

delhi s special team raids ludhiana

बाजार में धड़ल्ले से सप्लाई करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने

लुधियाना(राज): देश के प्रतिष्ठित ब्रांड 'उषा' (Usha) के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले एक बड़े रैकेट का लुधियाना में भंडाफोड़ हुआ है। यहां जनता नगर इलाके में नामी कंपनी का नकली मार्का (Logo) लगाकर सिलाई मशीनें तैयार करने और उन्हें बाजार में धड़ल्ले से सप्लाई करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने  मुख्य आरोपी तेजिंदर सिंह पुत्र निरंजन सिंह और उसके बेटे अमृतपाल सिंह पुत्र तेजिंदर सिंह के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

बड़े स्तर पर चल रहा था नकली सिलाई मशीनें बनाने का कारोबार
पुलिस को दिए बयानों में अरुण माथुर ने बताया कि वह 'लैंसर नेटवर्क लिमिटेड' (Lancer Network Limited, 630, लेन नंबर 3, कोहिनूर एन्क्लेव, वेस्ट एंड मार्ग, सैदुलाजाब, नई दिल्ली) में बतौर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन मैनेजर काम करते हैं। बीते 19 मई  को उन्हें अपनी टीम के सदस्य राहुल शर्मा से फोन पर एक पुख्ता जानकारी मिली कि लुधियाना शहर के जनता नगर इलाके में बड़े स्तर पर नकली सिलाई मशीनें बनाने का काला कारोबार चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, जनता नगर की गली नंबर 23 स्थित '17 इमपेक्स' (17 Impex) के ठिकाने पर आरोपी तेजिंदर सिंह और उसका बेटा अमृतपाल सिंह मिलकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे। ये लोग साधारण सिलाई मशीनों पर नामी ब्रांड 'उषा' का नकली मार्का लगा देते थे, ताकि बाजार में इन्हें असली बताकर मोटे मुनाफे पर बेचा जा सके।

इस तरह वे न सिर्फ नामी कंपनी को करोड़ों का चूना लगा रहे थे, बल्कि आम ग्राहकों के साथ भी सरेआम धोखाधड़ी कर रहे थे। इस ठोस सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने जब बताई गई जगह पर फौरन रेड की। मौके से पुलिस ने 'उषा' कंपनी का नकली मार्का लगी हुई 25 तैयार सिलाई मशीनें बरामद कीं। इसके साथ ही माल की सप्लाई के लिए इस्तेमाल होने वाला एक ई-रिक्शा भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!